SSC GD Vacancy: तुरंत आवेदन करें
SSC GD Vacancy जल्दी करें :आवेदन तिथि समाप्ति पर है
गुड मॉर्निंग दोस्तों
![]() |
| Vacancies for BSF, CISF, ITBP, CRPF,NCB, SSF and Assam rifles |
जैसा कि आप जानते हैं आज के समय हर युवा के लिए ये चुनौती है कि उसके पास एक अच्छा रोजगार हो और समाज में एक सम्मानजनक पद पर स्थापित हो, और इसी सोच के साथ भारत के लगभग हर युवा वर्ग का ये सपना होता है कि उसके पास सरकारी नौकरी हो, तो ऐसे युवाओ के लिए खुशखबरी है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी वैकेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें भरपूर वैकेंसी आई हुई है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एनसीबी, एसएसएफ और असम राइफल्स में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पद के लिए वैकेंसी जारी की है।
आइए अब वैकेंसी से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं
इसी प्रकार करेंट अफेयर्स (समसामयिकी), सरकारी नौकरी संबंधित आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज से जुड़े रहें, नवीनतम जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को ज़रूर फालो करें।कुल पदों के वैकेंसी- 26146 है।
विविध विभागो में कुल पद इस प्रकार है-
•बीएसएफ में कुल पोस्ट 6174 है
•सीआईएसएफ में कुल पोस्ट 11025 है
•एसएसबी में कुल पोस्ट 635 है
•सीआरपीएफ में कुल पोस्ट 3337 है
•SSF में कुल पोस्ट 296 है
•एनसीबी- अभी तक डेटा उपलब्ध नहीं है।
•असम राइफल्स मी टोटल पोस्ट 1490 है
•आईटीबीपी में कुल पोस्ट 3189 है।
परीक्षा से संबंधित प्रमुख तारीख इस प्रकार है-
इस परीक्षा में आवेदन की तारीख 24-11-2023 से 31-12-2023 (रात 11 बजे तक) कर सकते हैं।
फॉर्म संबंधित किसी भी प्रकार के सुधार 04-06 जनवरी 2024 तक है।
इस परीक्षा की परीक्षा तिथि सीबीटी 20 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक है।
इस परीक्षा का प्रवेश पत्र/एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।
आयु सम्बन्धी मापदंड
इस परीक्षा में आवेदन के लिए 01-01-2024 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित है।
परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी शुल्क
•सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटा वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।
•शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब का शुल्क शून्य है।
कौन अप्लाई कर सकता है-
•अभ्यार्थी भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
•अभ्यर्थी 10वी पास होना चाहिए।
अभ्यर्थी को इस परीक्षा में दौड़ और शारीरिक मानदंड भी पूरा करना होगा।
शारीरिक मापदंड इस प्रकार है-
•पुरुष उम्मीदवारों को जनरल/ओबीसी/एससी के लिए ऊंचाई 170 सेमी, सीना 80-85 सीएमएस, और दौड़ 24 मिनट में 5 किमी पूरा करना होगा।
•अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 162.5 सीएमएस, सीना 70-80 सेमी, दौड़ 24 मिनट में 5 किलोमीटर निर्धारित है।
•महिला सामान्य/ओबीसी/एसटी वर्ग की महिलाओ के लिए ऊंचाई 157 सेमी, और दौड़ 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर का मानक पूरा करना होगा।
•महिला अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओ के लिए ऊंचाई 150 सेमी और दौड़ का मानक 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर निर्धारित है।
धन्यवाद!
इसी प्रकार करेंट अफेयर्स (समसामयिकी), सरकारी नौकरी संबंधित आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज से जुड़े रहें, नवीनतम जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को ज़रूर फालो करें।
आपका भविष्य उज्जवल हो।

Post a Comment